खतियान और नक्शे के बीच रकबा का अंतर: एक विस्तृत विश्लेषण मेरा अपना 4 वर्षों की अनुभव से
जमीन की नापी के दौरान अक्सर एक बड़ी समस्या सामने आती है— "खतियान में जमीन ज्यादा दिख रही है, लेकिन नक्शा (Map) में नापने पर कम निकल रही है।" क्या आप जानते हैं कि 90% मामलों में खतियान का रकबा नक्शे से अधिक क्यों होता है? आज के इस लेख में हम इसी गुत्थी को सुलझाएंगे और जानेंगे कि विवाद की स्थिति में कानून किसे सर्वोपरि मानता है।
सर्वे के पुराने दौर में जब खतियान तैयार किए जा रहे थे, तब क्षेत्रफल निकालने का तरीका आज के मुकाबले थोड़ा अलग था।
एवरेज (Average) विधि: पुराने समय में अमीन प्लॉट की लंबाई और चौड़ाई को दो-तीन बार नापते थे और उसका औसत (Average) निकाल कर क्षेत्रफल लिखते थे। जब हम औसत विधि से टेढ़े-मेढ़े प्लॉट का क्षेत्रफल निकालते हैं, तो वह वास्तविक क्षेत्रफल से थोड़ा ज्यादा आता है। वहीं आज के आधुनिक दौर में अमीन प्लॉट को विशिष्ट आकृतियों (जैसे त्रिभुज या आयत) में बांटकर सटीक गणना करते हैं, जिससे रकबा कम हो जाता है।
यदि आपके खतियान में 2 एकड़ 4 डिसमिल जमीन दर्ज है, लेकिन नक्शे के हिसाब से नापने पर केवल 1 एकड़ 92 डिसमिल ही निकल रही है, तो ऐसी स्थिति में नक्शा (Map) सर्वोपरि होगा।
सर्वे के नियमों के अनुसार, सबसे पहले गांव का नक्शा (किस्तवार) बनता है, उसके बाद खानापूरी के दौरान दस्तावेज तैयार होते हैं। इसलिए धरातल पर वही जमीन मान्य होगी जो नक्शे में दिखाई गई है। आप खतियान के रकबे को पूरा करने के लिए किसी पड़ोसी के प्लॉट पर कब्जा नहीं कर सकते।
एक कुशल अमीन को नापी शुरू करने से पहले रैयत से असली दस्तावेजों की मांग करनी चाहिए (जैसे खतियान या केवाला)। फोटोकॉपी में छेड़छाड़ की गुंजाइश रहती है, इसलिए विवादित मामलों में हमेशा ओरिजिनल कॉपी से मिलान करना बेहतर होता है।
अमीन का मुख्य दायित्व जमीन की बाउंड्री (सीमा) को सही ढंग से धरातल पर उतारना है। यदि अमीन ने नक्शे के आधार पर बाउंड्री की लंबाई-चौड़ाई सही नाप दी है, तो उसके अंदर रकबा घटे या बढ़े, यह रयत की जिम्मेदारी है।
जमीन की सही नापी के लिए अमीन को आसपास के 'तिमेढ़ा' (जहां तीन प्लॉट मिलते हों) या 'चौमेढ़ा' (जहां चार प्लॉट मिलते हों) जैसे स्थिर बिंदुओं से नापी शुरू करनी चाहिए। जब नक्शे के आधार पर बाउंड्री की जरीब और कड़ी का मिलान ग्राउंड पर हो जाता है, तब वही अंतिम सीमा मानी जाती है।
| दस्तावेज | महत्व | त्रुटि की संभावना |
|---|---|---|
| खतियान | कानूनी स्वामित्व | औसत गणना के कारण रकबा अधिक संभव |
| नक्शा (Map) | धरातल की वास्तविक स्थिति | अत्यंत कम (सर्वोपरि माना जाता है) |
यदि आपके खतियान और नक्शे में अंतर है, तो घबराएं नहीं। अपने अमीन से कहें कि वह नक्शे के 'डायगोनल स्केल' और बाउंड्री को चेक करे। अगर नक्शा सही है, तो आपको नक्शे के अनुसार ही जमीन का उपयोग करना होगा। बंटवारे के समय भी इसी नक्शे के रकबे को आधार बनाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई कानूनी या आपसी विवाद न हो।
Kya aapka Khanapuri ya Kishtwar hone wala hai? Sahi batwara format nahi hone par zameen survey mein phass sakti hai. Abhi download karein expert dwara taiyar format पंचनामा बटवारा pdf/ शैडयूल बटवारा pdf download.
⚠️ Note: Ye format sirf Bihar Zameen Survey ke liye vishesh roop se taiyar hai.
Q1: क्या खतियान के आधार पर हम पड़ोसी की जमीन ले सकते हैं?
A: नहीं, नक्शे में जितनी बाउंड्री है, आप उतनी ही जमीन के हकदार हैं। खतियान में त्रुटि हो सकती है। इस लिए बटवारा भि नक्शा की रकवा के आधार पर करना चाहियें
Q2: टॉर्क (Tork) क्या होता है?
A: टॉर्क एक पैमाना है जिसका उपयोग पुराने समय में रकबा निकालने के लिए किया जाता था, जिसमें 1 भाग अक्सर 10 डिसमिल का होता था।