← होम पेज पर वापस जाएं

नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)

JameenSeva.in का उपयोग करने से पहले कृपया निम्नलिखित नियमों को ध्यान से पढ़ें। ऑर्डर देने का अर्थ है कि आप इन शर्तों से सहमत हैं।

1. सरकारी रिकॉर्ड की सत्यता (Accuracy of Records)

JameenSeva.in केवल एक सुविधा प्रदाता (Service Provider) है। हम सरकारी कार्यालय (निबंधन कार्यालय/अभिलेखागार) से वही दस्तावेज प्राप्त करते हैं जो वहां उपलब्ध हैं।

2. पुराने एवं क्षतिग्रस्त दस्तावेज (Old/Damaged Records)

चूँकि खतियान और पुराने दस्तावेज आपके पूर्वजों के समय के हैं, इसलिए कई बार रिकॉर्ड पुराने होने के कारण फटे हुए, धुंधले (Faded) या घिसे हुए हो सकते हैं। ग्राहक को यह स्वीकार करना होगा कि दस्तावेज की स्थिति वैसी ही होगी जैसी सरकारी दफ्तर में सुरक्षित है।

3. त्रुटियों के लिए जिम्मेदारी (Errors in Records)

दस्तावेज में किसी भी प्रकार की नाम की गलती, रकबा (Area) की गलती या अन्य तकनीकी त्रुटि के लिए JameenSeva.in जिम्मेदार नहीं है। ऐसी स्थिति में सुधार के लिए ग्राहक को स्वयं संबंधित राजस्व कार्यालय (Revenue Department) या न्यायालय से संपर्क करना होगा।

4. ऑर्डर पुष्टिकरण और वापसी (Confirmation & No Return)

5. डिलीवरी और समय (Delivery Time)

सरकारी कार्यालयों की प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेज प्राप्त करने में समय लग सकता है। हम अपनी तरफ से जल्द से जल्द डिलीवरी का प्रयास करते हैं, लेकिन सरकारी छुट्टियों या प्रशासनिक देरी के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।