Uttarakhand Master Land Calculator

Professional Revenue Tool by Jameenseva.in

📌 महत्वपूर्ण: पहाड़ी क्षेत्रों के लिए "Nali" और मैदानी (Rudrapur/Haridwar) के लिए "Bigha" चुनें।

0

Sq.Ft
0
Hectare
0
Dismil
0
Mutthi
0

📏 उत्तराखंड में जमीन की माप — नाली, मुट्ठी, बीघा और हेक्टेयर

उत्तराखंड (Devbhoomi) में जमीन मापने की दो अलग प्रणालियाँ हैं। पहाड़ी क्षेत्र (जैसे कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल) में सदियों से नाली-मुट्ठी का उपयोग होता है, जबकि तराई क्षेत्र (जैसे हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून के मैदानी भाग) में बीघा-बिस्वा प्रचलित है। सरकारी खतौनी (ROR) में रकबा हमेशा हेक्टेयर में दर्ज होता है।

🏔️ पहाड़ी माप प्रणाली — नाली और मुट्ठी (कुमाऊँ / गढ़वाल)

पहाड़ों में जमीन की माप बीज बोने की क्षमता के आधार पर तय की गई थी। 1 नाली जमीन वह होती है जिसमें लगभग 2 किलो (1 नाली) अनाज बोया जा सके।

इकाई (Unit) बराबर (Equivalent) वर्ग फुट (Sq. Ft.) वर्ग मीटर (Sq. Mt.)
1 मुट्ठी 1/20 नाली 135 sq ft 12.54 sq m
1 नाली 20 मुट्ठी 2,160 sq ft 200.67 sq m
1 बीघा (पहाड़ी) ≈ 12 नाली 25,920 sq ft 2,408 sq m
1 एकड़ (Acre) ≈ 20.16 नाली 43,560 sq ft 4,047 sq m
1 हेक्टेयर ≈ 49.83 नाली 1,07,639 sq ft 10,000 sq m
⚠️ ध्यान दें: उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों (जैसे अल्मोड़ा बनाम पौड़ी) में स्थानीय स्तर पर नाली के साइज में मामूली अंतर हो सकता है, लेकिन सरकारी मानक 2160 sq ft ही माना जाता है।

🏔️ पहाड़ी vs तराई — मुख्य अंतर

अगर आप उत्तराखंड में जमीन खरीद रहे हैं, तो यह चार्ट आपके बहुत काम आएगा:

विषय पहाड़ी क्षेत्र तराई / मैदानी क्षेत्र
मुख्य जिले अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून (मैदान)
स्थानीय इकाई नाली, मुट्ठी बीघा, बिस्वा, एकड़
सरकारी रिकॉर्ड हेक्टेयर (Hectare) हेक्टेयर (Hectare)
1 बीघा का माप ≈ 25,920 sq ft ≈ 6,800 - 27,000 sq ft (क्षेत्र अनुसार)

🎯 उत्तराखंड में जमीन कैलकुलेटर के उपयोग

1. खतौनी समझना
डिजिटल खतौनी में रकबा हेक्टेयर में होता है, जिसे नाली में बदलना जरूरी है।
2. दाखिल-खारिज
म्यूटेशन के समय सही रकबा भरने के लिए सटीक कैलकुलेशन चाहिए।
3. बैंक लोन / KCC
बैंक अक्सर एकड़ या हेक्टेयर में रिपोर्ट मांगते हैं।
4. प्लॉट की बाउंड्री
Sq Ft को नाली में बदलकर आप सही बाउंड्री तय कर सकते हैं।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1 नाली में कितने वर्ग मीटर होते हैं?
सरकारी मानक के अनुसार 1 नाली में लगभग 200.67 वर्ग मीटर होते हैं।
उत्तराखंड में 1 बीघा में कितनी नाली होती है?
पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय तौर पर 1 बीघा को 12 नाली के बराबर माना जाता है।
0.0200 हेक्टेयर कितनी जमीन है?
0.0200 हेक्टेयर लगभग 1 नाली जमीन होती है। (0.0200 * 49.8 = ~1 Nali)
क्या हरिद्वार में नाली का सिस्टम चलता है?
नहीं, हरिद्वार मैदानी क्षेत्र है, यहाँ बीघा, बिस्वा और एकड़ का सिस्टम चलता है। नाली केवल पहाड़ी जिलों में चलती है।
1 एकड़ में कितनी नाली होती है?
1 एकड़ में 20.16 नाली होती है। अगर आपके पास 20 नाली जमीन है, तो वह लगभग 1 एकड़ के बराबर है।

🔗 महत्वपूर्ण भूलेख लिंक्स