📢 AgriStack 2026: भारत सरकार द्वारा प्रत्येक किसान के लिए डिजिटल फार्मर आईडी अनिवार्य
🪪 Digital Agriculture Mission (AgriStack)

डिजिटल फार्मर आईडी कार्ड (Farmer ID Card) 2026:
खाद, बीज, सब्सिडी व PM Kisan हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आधार में मोबाइल लिंकिंग, ऑनलाइन जमाबंदी रसीद और 00 रकबा सुधार (परिमार्जन प्लस) की संपूर्ण आधिकारिक जानकारी।

ADVERTISEMENT
[Google AdSense Header Unit]

1. डिजिटल फार्मर आईडी (Digital Farmer ID) क्या है और यह क्यों जरूरी है?

केंद्र सरकार ने पूरे देश के किसानों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करने के लिए AgriStack (Farmer Registry) शुरू किया है। जैसे हर नागरिक के लिए आधार कार्ड और हर मरीज के लिए आभा (ABHA) कार्ड होता है, उसी प्रकार अब खेती-किसानी से जुड़े हर काम के लिए 12 अंकों का डिजिटल फार्मर आईडी कार्ड जरूरी हो चुका है।

वर्तमान में इसी आईडी के माध्यम से:

  • दुकानों पर पीओएस (POS) मशीन से यूरिया, डीएपी व पोटाश खाद की खरीद होती है।
  • सरकारी अनुदानित प्रमाणित बीजों का आवंटन होता है। (विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: बिहार खाद और बीज ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया →)
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्तें ट्रांसफर आने वाली समय मे फार्मर id वाले किसनों को हीं किया जाएगी
  • केसीसी (KCC) बैंक लोन और फसल बीमा का मुआवजा आने वाली समय मे फार्मर id वाले किसनों को हीं किया जाएगी।

2. फार्मर आईडी कार्ड बनाने की 3 अनिवार्य शर्तें (Pre-requisites)

शर्त 1: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए
आवेदन के समय आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी ओटीपी (OTP) आता है। अगर मोबाइल लिंक नहीं है, तो तुरंत नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराएं।
शर्त 2: जमीन की चालू वर्ष की रसीद ऑनलाइन कटी हो
आपकी जमीन का रिकॉर्ड राज्य के राजस्व पोर्टल (जैसे बिहार में bhulagan.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन दिखना चाहिए। बिना ऑनलाइन रसीद के सिस्टम आपकी भूमि को सत्यापित नहीं करेगा।
शर्त 3: जमाबंदी में 00 रकबा होने पर फार्मर आईडी नहीं बनेगी!
बिहार में लाखों किसानों की ऑनलाइन जमाबंदी में खाता, खेसरा तो दिख रहा है लेकिन कुल रकबा 00 (शून्य) दर्ज है। अगर आपके रिकॉर्ड में भी रकबा 00 है, तो फार्मर आईडी बनाते समय सिस्टम एरर देगा और आपको खाद-बीज का कोटा नहीं मिलेगा।

3. जमाबंदी में 00 रकबा सुधार कैसे करें? (परिमार्जन प्लस पोर्टल)

यदि आपकी जमाबंदी में रकबा शून्य है या खेसरा गायब है, तो घबराएं नहीं। बिहार राजस्व विभाग के परिमार्जन प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन सुधार की सुविधा उपलब्ध है:

  1. biharbhumi.bihar.gov.in पोर्टल पर जाएं 'परिमार्जन प्लस' (Parimarjan Plus) विकल्प पर क्लिक करें और अपना लॉगिन बनाएं।
  2. त्रुटि का प्रकार चुनें 'डिजिटाइज्ड जमाबंदी में रकबा / खाता / खेसरा में सुधार' का विकल्प सेलेक्ट करें।
  3. दस्तावेज अपलोड करें अपनी पूर्व की ऑफलाइन रसीद की फोटोकॉपी, पुराना खतियान (C.S./R.S.) और दाखिल-खारिज आदेश की प्रति पीडीएफ बनाकर अपलोड करें।
  4. कर्मचारी व सीओ स्तर से सत्यापन हल्का राजस्व कर्मचारी और अंचल अधिकारी (CO) द्वारा जांच के बाद 21 से 30 कार्य दिवसों में जमाबंदी में वास्तविक रकबा अपडेट हो जाता है।
ADVERTISEMENT
[Google AdSense In-Article Responsive Banner]

4. डिजिटल फार्मर आईडी ऑनलाइन कैसे बनाएं? (Step-by-Step)

  1. AgriStack / Farmer Registry पोर्टल खोलें अपने राज्य के कृषि विभाग या केंद्रीय फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाएं।
  2. आधार आधारित ई-केवाईसी करें अपना आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया ओटीपी भरकर प्रमाणीकरण करें।
  3. जमीन रिकॉर्ड (Land Parcel) लिंक करें अपना जिला, अंचल, मौजा और जमाबंदी नंबर दर्ज करें। सिस्टम स्वतः आपके नाम की जमीन और रकबा फैच कर लेगा।
  4. डिजिटल फार्मर आईडी डाउनलोड करें सत्यापन पूर्ण होते ही 12 अंकों का यूनिक फार्मर आईडी और क्यूआर कोड (QR Code) युक्त पहचान पत्र जनरेट हो जाएगा, जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।

5. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

अगर जमीन पिता या दादा के नाम पर है तो मेरी फार्मर आईडी कैसे बनेगी? ▼
यदि जमीन अभी भी पूर्वजों के नाम से है, तो आपको पारिवारिक सहमति पत्र या वंशावली के साथ अपनी अलग जमाबंदी करानी होगी। इसके लिए आप हमारे पंचनामा बटवारा फॉर्मेट का उपयोग कर सकते हैं।
क्या फार्मर आईडी बनाने के लिए कोई सरकारी फीस लगती है? ▼
नहीं, डिजिटल फार्मर आईडी कार्ड का निर्माण केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 100% निःशुल्क रखा गया है।