1. बिहार कृषि यंत्रीकरण योजना (OFMAS Portal) 2026 क्या है?
बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक उपकरणों से जोड़ने और खेती की लागत घटाने के उद्देश्य से Online Farm Mechanization Application Software (OFMAS) का संचालन किया जा रहा है।
इस योजना के तहत राज्य के सामान्य, पिछड़ा (OBC/EBC), और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के किसानों को बुवाई, जुताई, कटाई और फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े 86 से 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40% से लेकर 80% तक का सीधा अनुदान (Subsidy) बैंक खाते में DBT के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
1. सब्सिडी प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत आवेदन: साधारण किसान के लिए रोटावेटर, कल्टीवेटर, रीपर, पंपसेट आदि।
2. SMAM - Custom Hiring Center (CHC): यंत्र बैंक स्थापित करने हेतु ₹4 लाख तक सहायता।
3. Special Custom Hiring Center: चयनित 18 जिलों के लिए ₹12 लाख तक का बड़ा अनुदान।
4. SMAM - Krishi Drone Custom Hiring Center: कीटनाशक व नैनो यूरिया छिड़काव खेत मे छिड़काओ के लियें ड्रोन पर अनुदान।
2. कौन-कौन सा सामान (कृषि यंत्र) सब्सिडी पर खरीदा जा सकता है?
कृषि यांत्रिकरण योजना में छोटे औजारों से लेकर बड़ी कंबाइन मशीनों तक की खरीद पर भारी छूट मिलती है इसका लाभ लेने के लियें पहले से ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है तब अप्रूवल मिलने के बाद किसान CO-ORDINATOR(किसान समन्वयक) परमिट देता है उस परमीट के आधार पर किसी licence वाले दुकान से खरीद सकतें है अपना यंत्र:
| कृषि यंत्र का नाम | सामान्य वर्ग सब्सिडी | SC / ST / EBC सब्सिडी | अधिकतम अनुदान सीमा |
|---|---|---|---|
| रोटावेटर (Rotavator) | 40% | 50% | ₹35,000 – ₹45,000 |
| सुपर सीडर / हैप्पी सीडर | 50% | 60% | ₹80,000 – ₹1,00,000 |
| पावर टिलर (Power Tiller 8HP+) | 40% | 50% | ₹65,000 – ₹85,000 |
| रीपर-कम-बाइंडर (धान/गेहूं कटाई) | 40% | 50% | ₹1,25,000 – ₹1,50,000 |
| मल्टीक्रॉप थ्रेशर (Multi-crop Thresher) | 40% | 50% | ₹40,000 – ₹60,000 |
| कृषि ड्रोन (Kisan Drone System) | 40% – 50% | 70% – 80% | ₹4 लाख – ₹5 लाख तक |
| कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) | 40% | 40% | अधिकतम ₹4.00 लाख |
| स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर | 80% तक | 80% तक | अधिकतम ₹12.00 लाख |
3. जमीन रसीद के नियम: पिता/दादा के नाम पर रसीद होने पर क्या करें?
अक्सर किसान इस उलझन में आवेदन नहीं कर पाते कि उनकी जमीन का दाखिल-खारिज उनके अपने नाम पर नहीं है। कृषि विभाग के स्पष्ट नियम निम्नलिखित हैं:
अ. जमीन की रसीद कैसी होनी चाहिए? (Current Receipt)
- रसीद चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) की ऑनलाइन कटी होनी चाहिए। (यदि रसीद नहीं कटी है, तो
bhulagan.bihar.gov.inसे तुरंत ऑनलाइन काट लें)। - कागजी (हस्तलिखित) पुरानी रसीद अपलोड करने पर आवेदन सीधे निरस्त हो जाता है।
ब. यदि रसीद पिता या दादा के नाम पर है तो?
- यदि आवेदक के नाम पर अपनी जमाबंदी नहीं है और जमीन अभी भी स्वर्गीय पिता या दादा के नाम पर चल रही है, तो आवेदक को स्व-घोषणा पत्र (LPC / वंशावली) लगाना होता है।
- अंचल या पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा सत्यापित वंशावली (Family Tree) संलग्न करके यह प्रमाणित करना होता है कि आवेदक संबंधित रैयत का वैध वारिस है।
- यदि आप अपनी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा करके अपने नाम से अलग जमाबंदी कराना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट से पंचनामा बटवारा फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं।
4. OFMAS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)
घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन करने के आसान चरण:
-
13 अंकों का DBT किसान पंजीकरण प्राप्त करें यदि आपके पास पंजीकरण संख्या नहीं है, तो पहले dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर आधार कार्ड व बैंक पासबुक से नया रजिस्ट्रेशन करें।
-
OFMAS पोर्टल पर लॉगिन करें वेबसाइट
farmech.bihar.gov.inखोलें। 'किसान' मेनू में जाकर 'सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन करें' पर क्लिक करें। -
किसान पंजीकरण संख्या (Registration ID) दर्ज करें अपनी 13 अंकों की आईडी दर्ज कर Get Details पर क्लिक करें। आपका नाम, पिता का नाम और बैंक खाता स्वतः स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
यंत्र का चयन एवं दस्तावेज अपलोड जिस कृषि यंत्र की खरीद करनी है उसे चुनें। अपनी चालू लगान रसीद (Current Malguzari Receipt), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और ट्रैक्टर आरसी की पीडीएफ अपलोड करें।
-
Finalize Application & Acknowledgment रसीद मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज कर फॉर्म को Finalize करें। आवेदन पावती रसीद प्रिंट करके अपने पास रख लें।