राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) बिहार: भूमि विवादों के लिए ऑनलाइन केस और स्टेटस गाइड

बिहार में भूमि विवादों के निपटारे को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए Revenue Court Management System (RCMS) एक बहुत महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जहाँ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित इस प्रकिया का मुख्य उद्देश्य कोर्ट के चक्कर काटने की मजबूरी को खत्म करना और केस की स्थिति को घर बैठे उपलब्ध कराना है। अब आम जनता को पेशी की तारीख जानने के लिए अंचल या अनुमंडल कार्यालय के बाबू के पीछे नहीं घूमना पड़ेगा।

Bihar Revenue Court Management System (RCMS) Guide

चित्र: RCMS पोर्टल के माध्यम से राजस्व न्यायालयों का डिजिटल प्रबंधन

Revenue Court Management System (RCMS) क्या है?

RCMS एक ऑनलाइन पोर्टल है जहाँ राजस्व से संबंधित सभी न्यायिक मामलों जैसे दाखिल-खारिज अपील (Mutation Appeal), भूमि सीमा विवाद, बटवारा और अवैध अतिक्रमण का प्रबंधन किया जाता है। यह प्रणाली अंचल अधिकारी (CO), भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR), अपर समाहर्ता (ADM), और जिला पदाधिकारी (DM) के न्यायालयों को एक डिजिटल नेटवर्क से जोड़ती है।

पारदर्शिता (Transparency)

केस की अगली तारीख (Next Hearing Date) और जज द्वारा दिए गए आदेश की डिजिटल कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध होती है।

समय की बचत

आवेदकों को बार-बार कोर्ट जाकर पेशी की तारीख पूछने की जरूरत नहीं पड़ती, सारा अपडेट SMS और पोर्टल पर मिलता है।

सुरक्षित रिकॉर्ड

सभी केस का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहता है, जिससे भौतिक फाइल गायब होने या फटने का डर नहीं रहता।

RCMS कैसे काम करता है? (Step-by-Step कार्यप्रणाली)

राजस्व न्यायालयों की प्रक्रिया अब पूरी तरह से चरणबद्ध और डिजिटल हो गई है:

चरण 1: केस फाइलिंग

पीड़ित पक्ष या उनके वकील पोर्टल पर डिजिटल रूप से केस दर्ज करते हैं। इसमें जमीन का पूरा विवरण और विपक्षी पार्टी की जानकारी देनी होती है।

चरण 2: सुनवाई का निर्धारण

संबंधित न्यायालय (जैसे DCLR कोर्ट) द्वारा केस को स्वीकार करने के बाद पहली सुनवाई की तारीख तय की जाती है और 'कॉज लिस्ट' (Cause List) में नाम जुड़ जाता है।

चरण 3: ऑनलाइन अपडेट और आदेश

कोर्ट में जो भी बहस या गवाही होती है, उसे कोर्ट क्लर्क द्वारा उसी दिन पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। सुनवाई पूरी होने के बाद अंतिम आदेश (Final Order) को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ अपलोड किया जाता है।

RCMS पर उपलब्ध न्यायालयों की सूची

न्यायालय स्तर मुख्य क्षेत्राधिकार (Case Types)
अंचल अधिकारी (CO) दाखिल-खारिज, सीमांकन और अवैध अतिक्रमण से जुड़े प्राथमिक मामले।
भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) दाखिल-खारिज अपील, भूमि विवाद निवारण (BLDR Act) और आपसी जमीन बंटवारा।
अपर समाहर्ता (ADM) जमाबंदी रद्दीकरण (Jamabandi Cancellation)या पुनः गठन और अपील।
जिला पदाधिकारी (DM) राजस्व प्रशासन के सर्वोच्च जिला स्तरीय मामले।

केस स्टेटस और आदेश कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपने पहले से केस किया हुआ है, तो स्टेटस देखने के लिए rcms.bihar.gov.in पर जाएं और "Know Case Status" पर क्लिक करें। अपना केस नंबर और जिला दर्ज करें। यहाँ आपको "Ordersheet" का विकल्प मिलेगा। इसे जरूर डाउनलोड करें, क्योंकि इसमें जज द्वारा लिखी गई हर दिन की टिप्पणी होती है।

निष्कर्ष

हम जो भि जानकारी दिया है इस क्षेत्र मे 4 सालों की अनुभव के आधार पर,बिहार में RCMS प्रणाली ने आम आदमी के लिए न्याय पाना आसान बना दिया है। भूमि विवादों के निपटारे के लिए यह सबसे पारदर्शी तरीका है। यदि आपके पास अपनी जमीन के साक्ष्य नहीं हैं, तो केस करने से पहले उन्हें Jameenseva.in से जरूर मंगवा लें ताकि आपका पक्ष मजबूत रहे।