बिहार में जमीन सुधार और डिजिटल क्रांति के इस दौर में 'खतियान' शब्द का महत्व सबसे अधिक है। चाहे आपको अपनी पुश्तैनी जमीन का मालिकाना हक साबित करना हो, कोर्ट में केस लड़ना हो या बैंक से लोन लेना हो—खतियान ही वह बुनियादी दस्तावेज है जो आपकी जमीन की पूरी कुंडली बताता है।
फोटो: बिहार का डिजिटल हस्ताक्षरित खतियान (Certified Copy)
खतियान एक सरकारी दस्तावेज है जिसमें किसी खास क्षेत्र (मौजा) की समस्त भूमि का विवरण दर्ज होता है। इसमें जमीन के मालिक का नाम, पिता का नाम, जाति, निवास स्थान, खाता नंबर, खेसरा नंबर (प्लॉट), रकबा, चौहद्दी और लगान (Tax) का पूरा ब्यौरा होता है।
बिहार में भूमि विवादों से बचने के लिए खतियान की महत्ता को कम नहीं आंका जा सकता:
अब खतियान की नकल (Certified Copy) के लिए जिला अभिलेखागार (Record Room) के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। Jameenseva.in के माध्यम से आप घर बैठे डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी मंगा सकते हैं।
स्टेप 1: वेबसाइट www.jameenseva.in खोलें।
स्टेप 2: होमपेज पर 'Order Khatiyan Copy' विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना जिला, अंचल और मौजा (गांव) का चयन करें। (थाना नंबर जरूर मिला लें)।
स्टेप 4: खतियान का प्रकार चुनें (Cadastral या Revisionary)।
स्टेप 5: खाता नंबर, खेसरा नंबर या रैयत के नाम से अपनी जमीन खोजें।
स्टेप 6: अपना पूरा पोस्टल एड्रेस और मोबाइल नंबर भरें।
स्टेप 7: सरकारी शुल्क और सर्विस चार्ज का ऑनलाइन भुगतान (UPI/Card) करें।
इंटरनेट पर दिखने वाला 'Preview' केवल जानकारी के लिए होता है। लेकिन Jameenseva.in से जो आर्डर किया जाता है, वह Digital Signature और QR Code के साथ आता है। इसे आप कोर्ट, बैंक या सर्वे कार्यालय में कानूनी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिना किसी भाग-दौड़ के 10-15 दिनों में स्पीड पोस्ट द्वारा प्राप्त करें।
अभी खतियान आर्डर करेंअक्सर लोग गलत मौजा चुन लेते हैं या स्पेलिंग मिस्टेक कर देते हैं। हमेशा याद रखें कि खाता नंबर से सर्च करना सबसे सुरक्षित है। साथ ही अपना पता (Address) बिल्कुल सही भरें ताकि स्पीड पोस्ट वापस न लौटे।
बिहार में जमीन सर्वे 2026 के दौरान खतियान आपकी विरासत का सबसे बड़ा रक्षक है। Jameenseva.in ने बिहार के बाहर रह रहे लोगों के लिए अपनी जमीन का रिकॉर्ड हासिल करना बेहद आसान बना दिया है। अब दलालों को पैसे देने के बजाय सही तरीके से अपना अधिकार प्राप्त करें।