बिहार जमीन सर्वे 2026: दावा आपत्ति फार्म 8 ऑनलाइन कैसे भरें?
प्रणाम भईया लोग! का हाल बा रउआ सभे के? बिहार सरकार जमीन सर्वे के लेके बहुत ही तेजी से काम कर रहल बा। आज हमनी के बात करे वाला बानी जा "दावा आपत्ति फार्म 8" (Dava Aapatti Form 8) के बारे में।
कई बार अईसन होला कि सर्वे वाला अमीन आके जमीन नाप के चल जाला, लेकिन रउआ लागता कि उ गलत नाप देले बा। अईसन स्थिति में बिहार सरकार एक ठो नई सुविधा जारी कइले बा – भूमि सर्वे दावा-आपत्ति फॉर्म।
दावा आपत्ति फॉर्म 8 क्या है और किसे भरना चाहिए?
बिहार भूमि सर्वे के दौरान, अगर आपको अपने जमीन के सर्वे रिपोर्ट से कोई असहमति है, तो आपको यह फॉर्म भरना होता है:
- अगर खाता, खसरा या रकबा गलत दर्ज हो गया है।
- अगर आपको लगता है कि सर्वे गलत हुआ है और दोबारा जांच होनी चाहिए।
- अगर एक ही जमीन पर दो या उससे अधिक व्यक्ति अपना दावा कर रहे हैं।
- अगर आपके पास सही कागजात हैं और किसी दूसरे ने गलत दावा किया है।
जरूरी कागजात (Required Documents)
- जमीन का केवाला, खतियान, या लगान रसीद।
- एक चालू मोबाइल नंबर।
- सबसे जरूरी: सर्वे के बाद मिला नया खेसरा नंबर (New Khesra Number)।
- सभी डॉक्यूमेंट का PDF फाइल (मैक्सिमम साइज 3MB)।
स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: बिहार भूमि की ऑफिशियल वेबसाइट पर "सर्वे दावा आपत्ति फॉर्म" लिंक पर क्लिक करें।
- जगह का चयन (Location): अपने जिला, अंचल और मौजा (Mauza) का नाम चुनें।
- शिविर चुनें (Select Shivir): अपने मौजा से सम्बंधित सर्वे कैंप का चुनाव करें।
- नया खेसरा नंबर डालें:
⚠️ ध्यान दें: यहाँ सिर्फ 'नया खेसरा नंबर' ही डालें, पुराना नंबर काम नहीं करेगा!
- दावा कर्ता विवरण: अपना नाम, पिता/पति का नाम और मोबाइल नंबर भरें।
- प्रतिवादी का विवरण: जो व्यक्ति आपकी जमीन पर दावा कर रहा है, उसका नाम और पता भरें।
- PDF अपलोड करें: अपने कागजात अपलोड करें और Save बटन पर क्लिक करें।
- रसीद (Receipt): फॉर्म जमा होते ही रिसीविंग डाउनलोड कर लें, यह स्टेटस चेक करने के काम आएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1: क्या मैं पुराना खसरा नंबर डाल सकता हूँ?
नहीं! केवल नया खेसरा नंबर ही पोर्टल पर मान्य है।
Q2: PDF फाइल का साइज कितना होना चाहिए?
फाइल का अधिकतम साइज 3MB तक होना चाहिए।
Important Links (टॉप 5 ब्लॉग)